Friday, June 26, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी में NEET की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे समाज को झकझोर दिया है।छात्रों की गूँज अभियान के जरिए शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को उठाएगी कांग्रेसपहाड़ी आर्मी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र अधिकारी का मनाया जन्मदिनकुसुमखेड़ा का चंदू चढ़ा मुखानी पुलिस के हत्थे 24 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारPSP हॉस्पिटल में मौत के बाद मचा बवाल, DM के आदेश पर बनी हाई लेवल जांच समिति, जनता से मांगे गए सबूतहल्द्वानी में NEET की तैयारी कर रही 19 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे समाज को झकझोर दिया है।छात्रों की गूँज अभियान के जरिए शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को उठाएगी कांग्रेसपहाड़ी आर्मी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र अधिकारी का मनाया जन्मदिनकुसुमखेड़ा का चंदू चढ़ा मुखानी पुलिस के हत्थे 24 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तारPSP हॉस्पिटल में मौत के बाद मचा बवाल, DM के आदेश पर बनी हाई लेवल जांच समिति, जनता से मांगे गए सबूत

छात्रों की गूँज अभियान के जरिए शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को उठाएगी कांग्रेस

| June 26, 2026 | 7 hours ago | 1 min read

I7 NEWS | हल्द्वानी

“देश का छात्र भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ रहा है, कांग्रेस उसकी आवाज बनेगी : सुमित हृदयेश”

हल्द्वानी, 26 जून 2026: नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में चलाए जा रहे “छात्रों की गूँज” अभियान के तहत शुक्रवार को स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोटा में राहुल गांधी द्वारा छात्रों के साथ किए गए संवाद का डिजिटल प्रेजेंटेशन दिखाया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में NEET और JEE अभ्यर्थियों ने भाग लिया और शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, बढ़ते निजीकरण और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में और ने अभियान के उद्देश्यों को साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं की समस्याओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि देश का छात्र आज केवल परीक्षा नहीं दे रहा, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था से संघर्ष कर रहा है जिसमें पेपर लीक, भर्ती घोटाले और रोजगार के अवसरों की कमी जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएगी और पारदर्शी भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सम्मानजनक रोजगार के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में निराश न हों और आत्महत्या जैसा कदम कभी न उठाएं, क्योंकि हर समस्या का समाधान संभव है और समाज को छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि “छात्रों की गूँज” केवल एक अभियान नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है और कांग्रेस निष्पक्ष परीक्षा एवं समयबद्ध भर्ती की मांग को लगातार उठाती रहेगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में छात्र-युवा उपस्थित रहे।

Link copied to clipboard!