Wednesday, August 26, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निजी अस्पतालों की भागीदारी अनिवार्य, डीएम ने जारी की एडवाइजरी

| July 8, 2026 | 2 months ago | 1 min read

    हल्द्वानी/नैनीताल | I7 NEWS

    जनपद नैनीताल के जिलाधिकारी ने सभी पंजीकृत निजी चिकित्सालयों, नर्सिंग होम, डे-केयर सेंटर, पॉलीक्लिनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर एवं अन्य क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट से राष्ट्रीय एवं राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

    जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सभी निजी चिकित्सा संस्थानों को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और संवर्धन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में प्रत्येक निजी चिकित्सा संस्थान का नैतिक, सामाजिक और व्यावसायिक दायित्व है कि वह सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम, पल्स पोलियो अभियान, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजनाओं सहित सभी जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों के सफल संचालन में सहयोग करे।

     /></div>




<p class=डीएम ने स्पष्ट किया कि तथा उत्तराखंड में लागू प्रावधानों के अनुसार सभी पंजीकृत निजी चिकित्सा संस्थानों को शासन एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा।

    निजी अस्पतालों के लिए प्रमुख निर्देश

    • पात्र लाभार्थियों को राष्ट्रीय टीकाकरण, पल्स पोलियो और अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करें।
    • जरूरत पड़ने पर मरीजों को निकटतम सरकारी टीकाकरण केंद्र या अधिकृत स्वास्थ्य इकाई में रेफर करें।
    • स्वास्थ्य विभाग के विशेष अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और रोग नियंत्रण गतिविधियों में सक्रिय सहयोग दें।
    • भारत सरकार के HMIS पोर्टल पर आवश्यक सूचनाओं का समयबद्ध अपडेट करें।
    • अधिसूचित रोगों और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की नियमानुसार रिपोर्टिंग करें तथा स्वास्थ्य आपातकाल में जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ समन्वय बनाए रखें।

    जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पंजीकृत क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट का निरीक्षण, अनुश्रवण और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने का अधिकार सक्षम प्राधिकारी के पास है। इसलिए सभी संस्थान लागू अधिनियमों, नियमों और शासनादेशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।

    डीएम ने सभी निजी चिकित्सा संस्थानों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की है, ताकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी और सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

    Link copied to clipboard!