Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपस्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने मनाया राष्ट्रप्रेम का पर्व, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहणहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपस्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने मनाया राष्ट्रप्रेम का पर्व, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण

सलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भ

| August 18, 2026 | 19 hours ago | 1 min read

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सलेड़ी-खेरोला से खड़की, सिलोटी होते हुए नौकुचियाताल तक प्रस्तावित बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शुभारम्भ किया। लंबे समय से क्षेत्रीय ग्रामीण इस मोटर मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मोटर मार्ग की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें रोजमर्रा का सामान मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में परेशानी होती थी। वहीं मरीजों को कई बार घोड़े अथवा कंधे के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता था। नौकुचियाताल जाने वाले ग्रामीणों और पर्यटकों को भी भीमताल होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता था, जिसके कारण भीमताल में यातायात का दबाव और जाम की समस्या बनी रहती थी।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

 /></div>




<p class=ग्रामीणों ने अपनी समस्या को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के समक्ष रखा था। मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को राज्य योजना के अंतर्गत डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया है।

इस अवसर पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़क बनने के बाद स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और भीमताल तल्ली ताल क्षेत्र में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

मंत्री ने कहा कि इस मार्ग का लाभ केवल भीमताल विधानसभा क्षेत्र को ही नहीं, बल्कि कुमाऊं क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों को भी मिलेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्य के शुभारम्भ के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ग्रामीणों ने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर मंत्री का आभार जताया।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण और नए मोटर मार्गों के निर्माण का कार्य लगातार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण को क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और मंत्री राम सिंह कैड़ा का धन्यवाद किया।

Link copied to clipboard!