Monday, July 6, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मुख्यमंत्री की सुरक्षा के बीच एसएसपी की बड़ी कार्रवाईनौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मुख्यमंत्री की सुरक्षा के बीच एसएसपी की बड़ी कार्रवाईनौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?

रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मुख्यमंत्री की सुरक्षा के बीच एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

| July 5, 2026 | 5 hours ago | 1 min read

मुख्यमंत्री की सुरक्षा भी संभाली, हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भी किया भंडाफोड़: एसएसपी मंजूनाथ की सटीक रणनीति

रामनगर/नैनीताल। जनपद नैनीताल में शनिवार को पुलिस के सामने दो बड़ी चुनौतियां थीं। एक ओर जनपद में पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी थी, तो दूसरी ओर अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने की चुनौती। ऐसे में डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने दोनों मोर्चों पर अपनी सक्रियता का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रामनगर के एक बड़े रिसॉर्ट में छापेमारी कर हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। कार्रवाई में 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। इसके अलावा 10 महिलाओं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल थी, को मुक्त कराया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि रिसॉर्ट में बाहरी राज्यों से आए लोगों की पार्टी के दौरान महिलाओं से अश्लील नृत्य करवाया जा रहा है तथा अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना पर एएचटीयू, एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और मौके से बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, मौके पर शराब पार्टी, महिलाओं पर नोट उड़ाने तथा कथित “एक्स्ट्रा सर्विस” जैसी गतिविधियां संचालित होने के साक्ष्य मिले। जांच में सामने आया कि आयोजन के लिए रिसॉर्ट को लगभग 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था।

10 महिलाओं को कराया गया मुक्त, रिसॉर्ट सील

कार्रवाई के दौरान 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल बताई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित रिसॉर्ट को सील कर दिया है। जांच में यह भी सामने आया कि आगंतुक रजिस्टर में मेहमानों की एंट्री नहीं की गई थी, जिससे साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया जा सके।

मामले में पुलिस ने बीएनएस, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम तथा किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

एक दिन, दो बड़े निशाने

पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि जिस समय पूरा जिला प्रशासन और पुलिस बल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ था, उसी दौरान पुलिस ने मानव तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की रणनीति और निगरानी में हुई इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि नैनीताल पुलिस कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण दोनों मोर्चों पर पूरी तरह सक्रिय है।

बरामदगी में क्या मिला?

  • शराब की 3 पेटियां
  • बीयर की 1 पेटी
  • ₹10 मूल्य के नोटों की 24 गड्डियां
  • महिलाओं पर उड़ाए गए नोट
  • लैपटॉप और मोबाइल फोन
  • कार्यक्रम से जुड़ी फोटो और चैट सामग्री
  • म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर और साउंड बॉक्स
  • अन्य आपत्तिजनक सामग्री

पुलिस टीम को मिला सम्मान

इस प्रभावी कार्रवाई के लिए एसएसपी नैनीताल ने पूरी पुलिस टीम को ₹2,500 के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

Link copied to clipboard!