Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

| March 19, 2026 | 7 months ago | 1 min read

हल्द्वानी | 19 मार्च 2026

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में आगामी 21 मार्च को प्रस्तावित माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने सहकारी बैंक सभागार, हल्द्वानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान सीडीओ ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 /></div>




<figure class=

सीडीओ ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले सभी विभागीय स्टॉलों की तैयारी अगले दिन तक पूरी कर ली जाए और उनका प्रदर्शन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आयोजन को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर जोर देते हुए कहा कि हर विभाग अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभाए।

बैठक के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

I7 News
जमीनी सच के साथ

Link copied to clipboard!