BANBHOLPURA

हल्द्वानी हिंसा मामले में हाईकोर्ट से अबू तसलीम और वसीम सिद्दीकी को जमानत

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
हल्द्वानी हिंसा मामले में हाईकोर्ट से अबू तसलीम और वसीम सिद्दीकी को जमानत

हल्द्वानी/नैनीताल | I7 न्यूज़

हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपियों को राहत देते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अबू तसलीम और वसीम सिद्दीकी की जमानत मंजूर कर ली है। मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को जस्टिस पंकज पुरोहित और जस्टिस मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने की, जिसमें दोनों आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार कर ली गई।

बताया जा रहा है कि याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद असद मदनी के निर्देशन में एडवोकेट विकास कुमार गुगलानी द्वारा की गई।

 /></div>




<p class=गौरतलब है कि इससे पहले 18 मार्च को इसी मामले में मोहम्मद असलम और मोहम्मद शकील अंसारी को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

जमानत मिलने पर जमीयत उलेमा उत्तराखंड और जिला नैनीताल की यूनिट, विशेष रूप से हल्द्वानी इकाई ने मरकज जमीयत उलेमा-ए-हिंद का आभार व्यक्त किया है।

जमीयत उलेमा उत्तराखंड के स्टेट सेक्रेटरी अब्दुल कादिर फार्मर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संगठन पीड़ितों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 19 March, 2026 10:02 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)