Thursday, July 23, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल पुलिस का ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाईमेरठ में सनसनी प्रेमी संग मिलकर पति की सांप से हत्या का आरोप बीमा के ₹20 लाख के लिए रची गई खौफनाक साजिशफर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र मामले के आरोपी फैजान मिकरानी को जमानत, सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीरें वायरलस्मार्ट मीटर पर डीएम का बड़ा फैसला उपभोक्ता की संतुष्टि तक नहीं हटेगा पुराना मीटर चेक मीटर के रूप में रहेगा चालूहल्द्वानी: वार्ड 59 के लोकप्रिय पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएंनैनीताल पुलिस का ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाईमेरठ में सनसनी प्रेमी संग मिलकर पति की सांप से हत्या का आरोप बीमा के ₹20 लाख के लिए रची गई खौफनाक साजिशफर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र मामले के आरोपी फैजान मिकरानी को जमानत, सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीरें वायरलस्मार्ट मीटर पर डीएम का बड़ा फैसला उपभोक्ता की संतुष्टि तक नहीं हटेगा पुराना मीटर चेक मीटर के रूप में रहेगा चालूहल्द्वानी: वार्ड 59 के लोकप्रिय पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं

नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संगठन नैनीताल की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

| June 7, 2026 | 2 months ago | 1 min read

नैनीताल, 7 जून 2026 | I7 News

नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संगठन नैनीताल की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से लंबित मामलों के शीघ्र समाधान हेतु शासन एवं संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई की मांग उठाई।

बैठक में कर्मचारियों ने शासनादेश के अनुसार ग्रीष्मकालीन वर्दी, छाता, बरसाती समेत अन्य आवश्यक सामग्री 15 जुलाई तक उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, जीपीएफ एवं पेंशन से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया।

कर्मचारियों ने सरकारी आवासों की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि कई सरकारी आवासों में वर्षों से सेवानिवृत्त कर्मचारी निवास कर रहे हैं, जिससे वर्तमान कर्मचारियों को आवास नहीं मिल पा रहे हैं। कर्मचारियों ने राजभवन, धोबीघाट समेत अन्य क्षेत्रों में स्थित ऐसे आवासों को नियमानुसार खाली कराए जाने की मांग की।

बैठक में यह मुद्दा भी सामने आया कि विभागीय कार्यों एवं निरीक्षण के लिए कर्मचारियों को 60 से 70 किलोमीटर तक की यात्रा अपने निजी संसाधनों से करनी पड़ रही है। कर्मचारियों ने पूर्व की भांति वाहन भत्ता दोबारा लागू किए जाने की मांग की।

इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया राज्य संयुक्त परिषद के अध्यक्ष असलम अली, पेंशनर्स एसोसिएशन कर्मचारी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी बहादुर सिंह बिष्ट एवं जनपद महासचिव गोधन सिंह नेगी की उपस्थिति में संपन्न हुई।

चुनाव में महेंद्र सिंह बिष्ट को लगातार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा हरीश सिंह कोठ्याल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह अधिकारी को सचिव तथा पान सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

चुनाव के बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प भी दिलाया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान के लिए हमेशा संघर्षरत रहेगा और हर स्तर पर उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह बिष्ट ने की जबकि संचालन मुख्य संयोजक गिरीश जोशी द्वारा किया गया। अंत में सभी कर्मचारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Link copied to clipboard!