Thursday, November 12, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर अनशन का 25वां दिन, मोहन कांडपाल ने संभाला मोर्चा●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर अनशन का 25वां दिन, मोहन कांडपाल ने संभाला मोर्चा●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश

हल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026

| August 4, 2026 | 3 months ago | 0 min read

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026 पूरे उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान महोत्सव को उत्तराखंड की लोक संस्कृति, कला, संगीत, हस्तशिल्प और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया गया।

आयोजकों के अनुसार कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026 का आयोजन 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में किया जाएगा। पांच दिवसीय इस महोत्सव में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, मनोरंजन कार्यक्रम तथा विभिन्न राज्यों के कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

हर साल हजारों की संख्या में लोग इस महोत्सव में शामिल होते हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों का कहना है कि इस वर्ष महोत्सव को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा, जिससे हल्द्वानी एक बार फिर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आएगा।

 /></div>




<p class=

Link copied to clipboard!