Wednesday, May 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनीमोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी

हल्द्वानी: जिलाधिकारी वंदना सिंह ने

| December 6, 2024 | 1 year ago | 0 min read

देर रात किया नगर निगम वार्डों का निरीक्षण

स्थानीय समस्याओं का लिया जायजागुरुवार देर रात जिलाधिकारी वंदना सिंह ने नगर निगम के वार्ड संख्या 50, 51, 52 और 53 का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने छोटी मुखानी, वसंत विहार, गणेश विहार, जेके पुरम, रूपनगर, जज फार्म समेत कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। स्थानीय निवासियों ने बिजली, पानी, सिंचाई गूल, स्ट्रीट लाइट, नालियों पर अतिक्रमण और जलभराव जैसी समस्याओं की जानकारी दी।

अतिक्रमण और जलभराव की शिकायतें

स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण से सड़कें बाधित हो रही हैं और कॉलोनियों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। डीएम ने राजस्व, सिंचाई, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अतिक्रमण चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नालियों की सफाई का आदेश

वसंत विहार और छोटी मुखानी में जिलाधिकारी ने देखा कि नालियां कचरे से भरी हैं और स्लैप अस्थिर स्थिति में हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना है। उन्होंने सिंचाई विभाग और नगर निगम को नालियों की सफाई और स्लैप व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।

गणेश विहार में पानी की समस्या पर कार्रवाई

गणेश विहार के निवासियों ने डीएम को बताया कि पेयजल आपूर्ति अनियमित है और जल संस्थान का लाइनमैन नशे की हालत में रहता है। जिलाधिकारी ने तुरंत लाइनमैन को बदलने और पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।

रूपनगर में अतिक्रमण पर सख्त निर्देश

रूपनगर में सिंचाई गूल में कचरा और अतिक्रमण की समस्या पाई गई। डीएम ने नगर निगम और सिंचाई विभाग को नाली की सफाई कराने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही केबल पाइप को शिफ्ट करने का आदेश दिया।

जज फार्म में नहर की मरम्मत का निर्देश

जज फार्म में सिंचाई विभाग को नहर की मरम्मत और सफाई के निर्देश दिए गए। नगर निगम और राजस्व विभाग को मिलकर समस्या का समाधान करने को कहा गया।

समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने जल संस्थान को पानी की लीकेज बंद करने और सड़क पर पानी बहाने वाले परिवारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल लाइन की मरम्मत, ट्रांसफार्मर बदलने, लाइट लगाने और पेड़ों की लॉपिंग जैसी समस्याओं को जल्द हल करने को कहा।

अधिकारियों की उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान निवर्तमान मेयर डॉ. जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, ईई लोनिवि अशोक चौधरी, जल संस्थान के रविशंकर लोशाली, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार और स्थानीय लोग मौजूद रहे।जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए और स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण शीघ्र होगा।

Link copied to clipboard!