Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

एसएसपी नैनीताल का सोशल मीडिया पर

| December 7, 2024 | 2 years ago | 1 min read

हथियार प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन

रामनगर पुलिस ने हथियारों के सहारे दहशत फैलाने की कोशिश को किया नाकाम
छह युवकों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों से दहशत फैलाने और भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। रामनगर पुलिस की टीम ने बीती रात सघन चेकिंग अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर डर फैलाने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तारी

रामनगर पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई करते हुए छह युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से छह अवैध देसी तमंचे और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन हथियारों का इस्तेमाल कर क्षेत्र में अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रहे थे।

 /></div>




<figure class=

आरोपियों का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार किए गए युवकों में से कुछ के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अनुज सिंह (19 वर्ष): 3 अन्य मामलों में आरोपी, जिनमें मारपीट, धमकी, और शस्त्र अधिनियम शामिल हैं।

योगेश सागर उर्फ मंकू (19 वर्ष): गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मामला दर्ज। अंकुश ग्वाल (18 वर्ष): एससी/एसटी एक्ट सहित कई मामलों में आरोपी। राशिद (18 वर्ष): अन्य मामलों में भी संलिप्त।

गिरफ्तारी और बरामदगी (पहला मामला)गिरफ्तार युवक:1. अनुज सिंह2. योगेश सागर3. अंकुश ग्वाल4. राशिदबरामदगी:04 अवैध देसी तमंचे09 जिंदा कारतूस

दूसरा मामला: दो युवकों की गिरफ्तारी पुलिस ने दूसरे मामले में लखनपुर चुंगी क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक:1. सोनू अधिकारी (36 वर्ष)2. सूर्य बिष्ट (36 वर्ष)बरामदगी:02 अवैध देसी तमंचे02 जिंदा कारतूसपुलिस की कार्रवाई और FIR दर्जदोनों मामलों में रामनगर थाने में क्रमशः FIR नंबर 354 और 355/2024 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Link copied to clipboard!