Thursday, September 10, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

हल्दूचौड़ में 15 दिवसीय निशुल्क कायासौन्दरीयकरण प्रशिक्षण शिविर का समापन महिलाओं को मिले प्रमाणपत्र

| July 18, 2026 | 2 months ago | 1 min read

हल्दूचौड़ | I7 News |

हल्दूचौड़ स्थित केशव पैलेस प्रांगण में सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय निशुल्क “कायासौन्दरीयकरण” प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। महिलाओं के कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बविता ने की, जबकि समापन समारोह में डॉ. रेनू शरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि सरवती देवी मैमोरियल ट्रस्ट महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सेवाएं प्रदान कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा अब तक अनेक स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

 /></div>




<p class=डॉ. रेनू शरण ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को केवल सौंदर्यकरण से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति अभियान तथा प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को विश्व सामाजिक न्याय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर डॉ. बविता, सुमन, प्राची, अंजली आर्या, रेखा बिष्ट, मोनू पांडे, आंचल मौर्य, रिया, भावना आर्या, चंद्रा सहित शहर की अनेक महिलाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Link copied to clipboard!