Monday, July 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल पुलिस का ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाईमेरठ में सनसनी प्रेमी संग मिलकर पति की सांप से हत्या का आरोप बीमा के ₹20 लाख के लिए रची गई खौफनाक साजिशफर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र मामले के आरोपी फैजान मिकरानी को जमानत, सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीरें वायरलस्मार्ट मीटर पर डीएम का बड़ा फैसला उपभोक्ता की संतुष्टि तक नहीं हटेगा पुराना मीटर चेक मीटर के रूप में रहेगा चालूहल्द्वानी: वार्ड 59 के लोकप्रिय पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएंनैनीताल पुलिस का ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाईमेरठ में सनसनी प्रेमी संग मिलकर पति की सांप से हत्या का आरोप बीमा के ₹20 लाख के लिए रची गई खौफनाक साजिशफर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र मामले के आरोपी फैजान मिकरानी को जमानत, सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीरें वायरलस्मार्ट मीटर पर डीएम का बड़ा फैसला उपभोक्ता की संतुष्टि तक नहीं हटेगा पुराना मीटर चेक मीटर के रूप में रहेगा चालूहल्द्वानी: वार्ड 59 के लोकप्रिय पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं

मेयर गजराज सिंह बिष्ट की पहल पर बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जलभराव से राहत दिलाने को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

| July 18, 2026 | 2 days ago | 1 min read

| I7 NEWS

हल्द्वानी। शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन ने बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह अभियान नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट की ओर से पूर्व में किए गए स्थलीय निरीक्षण और जल निकासी व्यवस्था को सुधारने के निर्देशों के बाद तेज़ी से आगे बढ़ाया गया।

शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 स्थित ईदगाह के पास नालियों पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान 20 से अधिक अवैध निर्माण हटाए गए।

बताया गया कि नालियों पर हुए अतिक्रमण के कारण बरसात का पानी सही तरीके से नहीं निकल पा रहा था, जिससे सड़कें जलमग्न हो रही थीं और स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

गौरतलब है कि मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने पूर्व में स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और नालों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम और प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं निर्माण हटाने का अवसर दिया, लेकिन आदेश का पालन नहीं होने पर संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनता को जलभराव से राहत दिलाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक नालियों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

I7 NEWS लगातार शहर के विकास, जनहित और प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़ी हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।

Link copied to clipboard!