Monday, September 28, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●कालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●कालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

महिला के कपड़े चुराने वाला सनकी युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से खुला राज; हल्द्वानी पुलिस ने बरामद किए सभी कपड़े

| June 24, 2026 | 3 months ago | 1 min read

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

हल्द्वानी। महेश नगर, नवाबी रोड क्षेत्र में रात के अंधेरे में एक महिला के घर की दीवार फांदकर परिसर में घुसने और बाहर सूख रहे कपड़े चोरी करने वाले आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।

23 जून को पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपी की पहचान की।

पुलिस ने बुधवार को पंचायतघर रोड स्थित क्रिकेट मैदान के पास से आरोपी निकेत सिंह बिष्ट (34 वर्ष) निवासी समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े भी बरामद कर लिए गए।

 /></div>




<p class=मामले की विवेचना चौकी प्रभारी हीरा नगर उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ कर रहे हैं। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल इसरार नबी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी भी शामिल रहे।

Link copied to clipboard!