Saturday, June 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
“सिख समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल, हल्द्वानी कोतवाली में दी तहरीर, कड़ी कार्रवाई की मांग”नीट विवाद पर सीजेपी की बड़ी मांग, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ मुआवज़ा देने की अपीलकांग्रेस की छात्र-युवा अभियान समिति में हल्द्वानी की मिमांशा आर्या शामिल, मिली अहम जिम्मेदारीआरटीई दाखिलों में पारदर्शिता और स्कूलों में बेहतर सुविधाओं पर जोर, आयुक्त दीपक रावत ने दिए निर्देशनैनीताल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: 173 वाहनों के चालान, 71 वाहन सीज, ₹87 हजार जुर्माना वसूला“सिख समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल, हल्द्वानी कोतवाली में दी तहरीर, कड़ी कार्रवाई की मांग”नीट विवाद पर सीजेपी की बड़ी मांग, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ मुआवज़ा देने की अपीलकांग्रेस की छात्र-युवा अभियान समिति में हल्द्वानी की मिमांशा आर्या शामिल, मिली अहम जिम्मेदारीआरटीई दाखिलों में पारदर्शिता और स्कूलों में बेहतर सुविधाओं पर जोर, आयुक्त दीपक रावत ने दिए निर्देशनैनीताल पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: 173 वाहनों के चालान, 71 वाहन सीज, ₹87 हजार जुर्माना वसूला

वीकेंड और NEET परीक्षा के लिए हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों पर प्रतिबंध

| June 19, 2026 | 7 hours ago | 1 min read

I7 NEWS PORTAL

हल्द्वानी, 19 जून। वीकेंड और NEET परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने 20 और 21 जून 2026 को हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक एवं डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था दोनों दिनों में सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस के अनुसार सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा, जबकि मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ जाने वाले भारी वाहनों को गोलापार, खेड़ा चौकी और लामाचौड़ क्षेत्र में निर्धारित स्थानों पर पार्क कराया जाएगा।

बरेली रोड, रुद्रपुर, पंतनगर, रामनगर और बाजपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले पर्यटक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं नैनीताल और भवाली से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने वाले वाहनों को भी शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक विशेष डायवर्जन के तहत रूसी बाईपास और कालाढूंगी मार्ग से भेजा जाएगा।

इसके अलावा आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन जैसे दूध, सब्जी और ईंधन आपूर्ति वाहन भी दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।

पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी लेकर ही यात्रा करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

I7 NEWS
“आपकी आवाज, आपकी खबर”

Link copied to clipboard!