Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

बनभूलपुरा में सट्टा कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

| June 19, 2026 | 3 months ago | 1 min read

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में जुआ एवं सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 18 जून 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई।

इस दौरान पुलिस ने जुनैद अली (34 वर्ष) पुत्र वाहिद अली, निवासी लाइन नंबर-17, लाल मस्जिद के सामने वाली गली, बनभूलपुरा को गोला पार्किंग क्षेत्र में दरगाह से लगभग 30 मीटर पहले एक पेड़ के नीचे सट्टा संचालित करते हुए गिरफ्तार किया।

 /></div>




<p class=पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा ₹1600 नकद बरामद किए हैं।

इस मामले में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 101/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम

  • कांस्टेबल मो. यासीन
  • कांस्टेबल शिवम कुमार

I7 NEWS | अपराध पर वार, सट्टा कारोबारियों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी।

Link copied to clipboard!