Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों पर नैनीताल पुलिस सख्त, रामनगर में 10 हजार का चालान

| January 18, 2026 | 9 months ago | 1 min read

रामनगर। जनपद को अपराध मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान को और तेज कर दिया गया है। बिना सत्यापन किरायेदार रखने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि जनपद भर में सघन सत्यापन अभियान चलाकर किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर एक मकान मालिक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

 /></div>




<p class=10 हजार रुपये का भारी-भरकम चालान
पुलिस जांच में पाया गया कि आशा जोशी पत्नी कैलाशचंद जोशी, उम्र 52 वर्ष, निवासी कानिया चौक, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल ने अपने मकान में किरायेदार का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। इस पर रामनगर पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत मकान मालिक का 10 हजार रुपये का चालान किया।

नैनीताल पुलिस की आम जनता से अपील
नैनीताल पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपराध नियंत्रण की दिशा में सख्ती
पुलिस प्रशासन का कहना है कि सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

Link copied to clipboard!