Wednesday, August 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे

महंगी गाड़ियों और बढ़ते कारोबार के बीच करोड़ों के लेनदेन को लेकर चर्चाएं तेज, कई लोग पैसे फंसने का लगा रहे आरोप”

| June 19, 2026 | 2 months ago | 1 min read

I7 NEWS EXCLUSIVE (आरोपों पर आधारित खबर)

हल्द्वानी में भी करोड़ों के निवेश क्रिप्टों करेंसी नेटवर्क पर उठे सवाल, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी

हल्द्वानी। उत्तराखंड में पहले भी कई निवेश और चिटफंड क्रिप्टो जैसे मामलों में हजारों लोगों के करोड़ों रुपये फंसने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल के वर्षों में पैसा दोगुना करने और ऊंचे रिटर्न का लालच देकर निवेश जुटाने वाले कई मामलों की जांच एजेंसियों तक पहुंची है।

इसी बीच हल्द्वानी में संचालित एक कथित निवेश नेटवर्क को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि एक नेटवर्क ने कुछ वर्षों में तेजी से अपना विस्तार किया है। आरोप लगाने वालों का कहना है कि शुरुआत साधारण स्तर से करने वाले इस नेटवर्क से जुड़े लोगों के पास आज महंगी गाड़ियां, आलीशान कार्यालय और बड़ा कारोबार दिखाई दे रहा है।

स्थानीय सूत्रों और कुछ निवेशकों का दावा है कि कई लोग अब अपने निवेश की रकम वापस मांगने के लिए संबंधित लोगों के घरों और कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि भुगतान में देरी हो रही है और लोगों को अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं।

कुछ निवेशकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब उन्होंने शिकायत की बात की तो उन्हें कथित तौर पर यह कहकर डराया गया कि यदि मामला पुलिस तक पहुंचा तो निवेश करने वाले भी कानूनी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कोई संस्था असामान्य और अवास्तविक रिटर्न का वादा करती है तो निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। उत्तराखंड पुलिस और साइबर सेल भी समय-समय पर लोगों को “पैसा दोगुना” जैसी योजनाओं से बचने की सलाह देती रही है।

I7 NEWS की अपील:
यदि आपके पास इस कथित नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज, भुगतान रसीदें, एग्रीमेंट या अन्य प्रमाण हैं तो उन्हें संबंधित जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराएं। किसी भी व्यक्ति या संस्था को तब तक दोषी नहीं माना जा सकता जब तक जांच में आरोप सिद्ध न हो जाएं।

(नोट: यह खबर स्थानीय लोगों और निवेशकों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। I7 NEWS इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।)

Link copied to clipboard!