नैनीताल में जिला सलाहकार समिति की बैठक, कृषि ऋण बढ़ाने पर जिलाधिकारी का जोर

I7 NEWS
हल्द्वानी, 19 जून 2026। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (DCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक ऑनलाइन माध्यम से जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित की गई।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अमित वाजपेयी, विभिन्न बैंकों के अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। इस दौरान जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना (ACP) पुस्तिका का विमोचन भी किया।
बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि एवं एग्रीकल्चर सेक्टर में ऋण प्रवाह बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए बैंकों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने और लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड सहित कृषि क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं में प्रगति लाने पर भी बल दिया।
इसके अलावा बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की बैंक-वार समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके
कृषि ऋण बढ़ाने पर जोर, डीएम ललित मोहन रयाल ने बैंकों को दिए लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
