Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

वनाग्नि की घटनाओं पर कांग्रेस का प्रशासन को ज्ञापन, प्रभावी रोकथाम की उठाई मांग

| May 16, 2026 | 3 months ago | 1 min read

और जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई। कांग्रेस ने प्रशासन से फायर सीजन के दौरान जंगलों में लगने वाली आग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना लागू करने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि हर वर्ष गर्मियों में जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे वन संपदा, पर्यावरण, वन्यजीवों और ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि व जनजीवन को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार वनाग्नि रोकने के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

कांग्रेस ने मांग की कि वनाग्नि से निपटने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही वन क्षेत्रों को सेक्टरों में विभाजित कर जिम्मेदारी तय करने, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, जंगलों के भीतर तालाबों और जल स्रोतों को भरवाने तथा वन्यजीवों और पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल रही।

 /></div>




<p class=इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार वनाग्नि जैसी गंभीर समस्या को लेकर संवेदनशील नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि जंगलों में लगने वाली आग केवल पेड़ों को ही नहीं जलाती, बल्कि पर्यावरण, जैव विविधता और ग्रामीणों की आजीविका को भी प्रभावित करती है। सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में वनाग्नि की घटनाएं और गंभीर रूप ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में हेमन्त बगड़वाल, सतीश नैनवाल, भोला दत्त भट्ट, ललित जोशी, नरेश अग्रवाल, राजेन्द्र खनवाल, सुहैल सिद्दीकी, इंदर पाल आर्य, प्रदीप बथयाल, गिरीश पांडे, गोविंद बगड़वाल, जीवन कार्की, जगमोहन चिलवाल, संजय किरौला, नंदन दुर्गापाल, दीप पाठक और संदीप भैसोड़ा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!