Wednesday, May 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनीमोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी

बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध सट्टा कारोबार में लिप्त व्यक्ति गिरफ्तार

| January 18, 2026 | 4 months ago | 0 min read

हल्द्वानी | 17 जनवरी 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डा० मंजुनाथ टी०सी० के निर्देशों के क्रम में जनपद में अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना बनभूलपुरा प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से मो० शकील पुत्र स्व० अब्दुल वाहिद, निवासी नई बस्ती (ताज मस्जिद के पीछे), उम्र लगभग 50 वर्ष, को अवैध रूप से सट्टा संचालन करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा ₹1460 नगद बरामद किए हैं।

इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 14/26, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
▪️ हे0का0 नरेन्द्र गिरी
▪️ हे0का0 शिवम कुमार

Link copied to clipboard!