Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

लालकुआँ ट्रांसपोर्ट नगर सड़क हादसा: पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रक व चालक हिरासत में

| January 18, 2026 | 9 months ago | 1 min read

लालकुआँ।
बीते रोज ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के मामले में लालकुआँ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हादसे में शामिल नए दस टायरा ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और एक्सपर्ट टीम की मदद से ट्रक की पहचान कर चालक तक पहुंच बनाई। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलते ही आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इधर, आज फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का गहन निरीक्षण किया। टीम ने घटनास्थल की बारीकियों से जांच की, इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

 /></div>




<p class=वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

— i7news

Link copied to clipboard!