Thursday, June 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी मंडी बाईपास बना अवैध बस अड्डा, प्रशासन मौनदिल्ली होटल अग्निकांड के बाद नैनीताल प्रशासन अलर्ट, होटल-होमस्टे का होगा फायर सेफ्टी ऑडिटहल्द्वानी में 6 जून को गूंजेगा बाबा श्याम का दरबार, निकलेगी भव्य निशान यात्रा और होगा संकीर्तन महोत्सवबिना कोचिंग नैनीताल की परवीन अजहर बनीं उप शिक्षा अधिकारी,21 करोड़ रुपये के गन्ना भुगतान, फर्जी रजिस्ट्रियों और बढ़ती चोरियों पर गरजे विधायक तिलक राज बेहड़हल्द्वानी मंडी बाईपास बना अवैध बस अड्डा, प्रशासन मौनदिल्ली होटल अग्निकांड के बाद नैनीताल प्रशासन अलर्ट, होटल-होमस्टे का होगा फायर सेफ्टी ऑडिटहल्द्वानी में 6 जून को गूंजेगा बाबा श्याम का दरबार, निकलेगी भव्य निशान यात्रा और होगा संकीर्तन महोत्सवबिना कोचिंग नैनीताल की परवीन अजहर बनीं उप शिक्षा अधिकारी,21 करोड़ रुपये के गन्ना भुगतान, फर्जी रजिस्ट्रियों और बढ़ती चोरियों पर गरजे विधायक तिलक राज बेहड़

हल्द्वानी में 6 जून को गूंजेगा बाबा श्याम का दरबार, निकलेगी भव्य निशान यात्रा और होगा संकीर्तन महोत्सव

| June 4, 2026 | 9 hours ago | 1 min read

हल्द्वानी। आगामी 6 जून को आयोजित होने वाले भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था (रजी.) हल्द्वानी के अध्यक्ष अंकित पाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए सभी श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

अंकित पाल ने बताया कि 6 जून की सुबह 8:00 बजे कार्यक्रम के तहत भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा लटूरिया बाबा मंदिर, बरेली रोड से प्रारंभ होकर कालू सिद्ध मंदिर होते हुए खाटू श्याम मंदिर मुखानी में संपन्न होगी। यात्रा में हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्य शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद शाम 7:00 बजे से भव्य श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा खाटू श्याम के सुंदर-सुंदर भजनों और गुणगान से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ शर्मा, परविंदर पलक, कनिका ग्रोवर, निहाल ठाकरान और पंडित विवेक शर्मा अपनी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें संजीव कश्यप, रतन चौहान, सोनू बेलबाल, हर्षित पाल, कमल पाल, अनिल पाल, ललित पांडेय, सनी कपूर, रामू गुप्ता, राजू प्रजापति, वाशु नाथ गोस्वामी, पल्लवी गोयल, चंदन जोशी, कमल गोयल, नीरज मिश्रा और मयंक जोशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!