Thursday, July 23, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल पुलिस का ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाईमेरठ में सनसनी प्रेमी संग मिलकर पति की सांप से हत्या का आरोप बीमा के ₹20 लाख के लिए रची गई खौफनाक साजिशफर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र मामले के आरोपी फैजान मिकरानी को जमानत, सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीरें वायरलस्मार्ट मीटर पर डीएम का बड़ा फैसला उपभोक्ता की संतुष्टि तक नहीं हटेगा पुराना मीटर चेक मीटर के रूप में रहेगा चालूहल्द्वानी: वार्ड 59 के लोकप्रिय पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएंनैनीताल पुलिस का ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाईमेरठ में सनसनी प्रेमी संग मिलकर पति की सांप से हत्या का आरोप बीमा के ₹20 लाख के लिए रची गई खौफनाक साजिशफर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र मामले के आरोपी फैजान मिकरानी को जमानत, सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीरें वायरलस्मार्ट मीटर पर डीएम का बड़ा फैसला उपभोक्ता की संतुष्टि तक नहीं हटेगा पुराना मीटर चेक मीटर के रूप में रहेगा चालूहल्द्वानी: वार्ड 59 के लोकप्रिय पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद नैनीताल प्रशासन अलर्ट, होटल-होमस्टे का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

| June 4, 2026 | 2 months ago | 0 min read

नैनीताल। दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण होटल अग्निकांड के बाद नैनीताल जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने जनपद में जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, होमस्टे, मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का व्यापक अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन, अग्निशमन विभाग, पुलिस, विद्युत विभाग, जल संस्थान और जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण समितियों का गठन किया गया है। नगरीय क्षेत्रों में नगर मजिस्ट्रेट तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित उपजिलाधिकारी समितियों की निगरानी करेंगे।

समिति में पुलिस क्षेत्राधिकारी, नगर निगम और नगर निकायों के अधिकारी, जल संस्थान, विकास प्राधिकरण, विद्युत सुरक्षा विभाग के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं अग्निशमन अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनपद के सभी होटल, लॉज, होमस्टे और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन ऑडिट कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की जाए।

निरीक्षण के दौरान भवनों में आपातकालीन निकास, फायर उपकरणों की उपलब्धता, विद्युत वायरिंग, फायर एनओसी की वैधता, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्थिति तथा राहत एवं बचाव वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था की गहन जांच की जाएगी। साथ ही भवन स्वीकृति मानचित्र और वास्तविक निर्माण की स्थिति का भी परीक्षण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने साफ चेतावनी दी है कि यदि किसी प्रतिष्ठान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, गंभीर अनियमितता या जनसुरक्षा के लिए खतरा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Link copied to clipboard!