Sunday, July 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएंनौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएं

हल्द्वानी में चेन स्नैचिंग की घटना, बुजुर्ग महिला से छीनी गई सोने की चेन

| September 3, 2024 | 2 years ago | 0 min read

छीनी गई सोने की चेन

हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है, जिसमें दो बाइक सवार युवकों ने एक बुजुर्ग महिला की चेन छीन ली। यह घटना सुबह के समय की है जब महिला सड़क पर चल रही थी।

महिला के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

पीड़िता के भाई, कमर सिंह बगड़वाल, ने मुखानी थाने में तहरीर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन से 2.5 तोले की सोने की चेन छीनी गई है। घटना सुबह 6:20 बजे की है जब उनकी बहन धनुली देनी घर, कालिका कॉलोनी से ओम शांति केन्द्र ब्लाक की ओर जा रही थी।

बाइक सवार युवकों ने दिया धक्का और की चेन चोरी

घटना के दौरान, कठधरिया की ओर से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने लक्ष्मी मैरिज गार्डन के पास महिला को पीछे से धक्का दिया और उनके गले से 2.5 तोले की सोने की चेन छीन कर ऊंचापुल की ओर भाग गए।

पुलिस कर रही है सीसीटीवी फुटेज की जांच

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने अपने परिजनों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गई है।

Link copied to clipboard!