Tuesday, September 29, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

स्मार्ट मीटर, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका.

| June 20, 2026 | 3 months ago | 1 min read

I7 News | हल्द्वानी

हल्द्वानी। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिलों, महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश में बढ़ते नशे के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जनता की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस अवसर पर हेमन्त साहू ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद आम जनता पर बिजली बिलों का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं, जबकि युवाओं में बढ़ता नशा चिंता का विषय बन चुका है।

हेमन्त साहू ने कहा कि सरकार इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन को और व्यापक स्तर पर चलाएगी।

 /></div>




<p class=इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में जगह-जगह स्मैक, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन इस पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।

प्रदर्शन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, व्यापारी नेता जसविंदर सिंह भसीन, प्रदेश उपाध्यक्ष जूही चुफाल, प्रदेश महासचिव स्वाति जोशी, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुमित कुमार, छात्र नेता मेहुल साह, ज्योति आर्या, रेखा जाटव, राजकुमार सिंह यादव, ईशाक खान, मूर्ति देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!