Wednesday, September 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

बनभूलपुरा में सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, सार्वजनिक स्थान पर खाईबाड़ी करते युवक को दबोचा

| July 16, 2026 | 2 months ago | 1 min read

हल्द्वानी | I7 News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में सट्टा और जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता और नकद राशि बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान यह कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गौला बाईपास रोड पर एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर पुत्र शरीफ (31 वर्ष) निवासी लाइन नंबर-17, शमा होटल वालों के घर के पीछे, बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई।

 /></div>




<p class=तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता तथा ₹1,520 नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 116/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध सट्टा, जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • समीर पुत्र शरीफ (31 वर्ष)
  • निवासी: लाइन नंबर-17, शमा होटल वालों के घर के पीछे, बनभूलपुरा, नैनीताल

बरामदगी

  • सट्टा पर्चियां
  • पेन
  • गत्ता
  • ₹1,520 नकद

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • कांस्टेबल लक्ष्मण राम
  • कांस्टेबल शिवम कुमार

I7 News की अपील है कि यदि आपके आसपास कहीं भी अवैध सट्टा, जुआ या अन्य गैरकानूनी गतिविधियां संचालित हो रही हों तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। आपकी सतर्कता अपराध पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

#I7News #Haldwani #Banbhoolpura #NainitalPolice #Satta #JuaAct #CrimeNews #UttarakhandNews #PoliceAction #BreakingNews

Link copied to clipboard!