Wednesday, September 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

बनभूलपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 10.26 ग्राम स्मैक और 144 पव्वे माल्टा शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

| July 15, 2026 | 2 months ago | 1 min read

I7 NEWS

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 10.26 ग्राम स्मैक और 144 पव्वे अवैध माल्टा शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम लगातार क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही है।

पहली कार्रवाई: युवती के पास से 10.26 ग्राम स्मैक बरामद

13 जुलाई 2026 को बनभूलपुरा पुलिस टीम ने गौला पार्किंग स्थित सज्जाद की झोपड़ी के पास चेकिंग के दौरान 20 वर्षीय शहनाज, निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा, को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 10.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

 /></div>




<figure class=

आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 112/26 के तहत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दूसरी कार्रवाई: स्कूटी से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद

इसी दिन पुलिस ने गौला पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान UK 04 AT 4457 नंबर की स्कूटी को रोका। स्कूटी में रखे प्लास्टिक के कट्टे की तलाशी लेने पर 3 पेटियों में कुल 144 पव्वे मसालेदार माल्टा शराब बरामद हुई।

पुलिस ने 25 वर्षीय नीरज जोशी, निवासी वर्तमान पता हीरा नगर, मुखानी, को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

नशा तस्करों पर जारी रहेगा अभियान

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

I7 NEWS लगातार आपको ऐसे हर बड़े अपडेट से सबसे पहले अवगत कराता रहेगा।

Link copied to clipboard!