Thursday, June 25, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
PSP हॉस्पिटल में मौत के बाद मचा बवाल, DM के आदेश पर बनी हाई लेवल जांच समिति, जनता से मांगे गए सबूतमहिला के कपड़े चुराने वाला सनकी युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से खुला राज; हल्द्वानी पुलिस ने बरामद किए सभी कपड़ेटेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की अवेंजर बाइक बरामदराजपुरा में नशे के खिलाफ आंदोलन तेज, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियानSTF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 52.46 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तारPSP हॉस्पिटल में मौत के बाद मचा बवाल, DM के आदेश पर बनी हाई लेवल जांच समिति, जनता से मांगे गए सबूतमहिला के कपड़े चुराने वाला सनकी युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से खुला राज; हल्द्वानी पुलिस ने बरामद किए सभी कपड़ेटेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेकर फरार हुआ शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की अवेंजर बाइक बरामदराजपुरा में नशे के खिलाफ आंदोलन तेज, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियानSTF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 52.46 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

PSP हॉस्पिटल में मौत के बाद मचा बवाल, DM के आदेश पर बनी हाई लेवल जांच समिति, जनता से मांगे गए सबूत

| June 24, 2026 | 3 hours ago | 1 min read

PSP हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर बड़ा एक्शन, DM के आदेश पर बनी हाई लेवल जांच समिति

हल्द्वानी। बागेश्वर के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय प्रेम गिरी की हल्द्वानी स्थित पीएसपी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय की अध्यक्षता में संयुक्त जांच समिति का गठन किया गया है।

समिति में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित हृदय रोग विशेषज्ञ को सदस्य बनाया गया है। जांच समिति मरीज के उपचार, ऑपरेशन और चिकित्सीय प्रबंधन से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच करेगी। साथ ही अस्पताल द्वारा नियमों और मानकों के पालन की भी समीक्षा की जाएगी।

यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भी समिति सुझाव देगी।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी, बयान या साक्ष्य हों तो वे सूचना जारी होने के सात दिनों के भीतर जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं या पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं।

👉 आपकी क्या राय है? क्या निजी अस्पतालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए? कमेंट में बताइए।

Link copied to clipboard!