Thursday, August 13, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी में हिट एंड रन तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर दो युवक गंभीर घायलमंडी बोर्ड के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठकहल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक 16 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर डिजिटल यूजर चार्ज ऐप लॉन्च विकास कार्यों को मिली रफ्तार7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026हल्द्वानी में हिट एंड रन तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर दो युवक गंभीर घायलमंडी बोर्ड के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठकहल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक 16 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर डिजिटल यूजर चार्ज ऐप लॉन्च विकास कार्यों को मिली रफ्तार7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026

STF और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 52.46 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

| June 24, 2026 | 2 months ago | 1 min read

किच्छा। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 52.46 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15.70 लाख रुपये आंकी गई है।

मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरमुख सिंह (50 वर्ष) पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरु द्वारा वाली गली, लालपुर, किच्छा, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बहेड़ी से कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर लालपुर, किच्छा और रुद्रपुर क्षेत्र में अधिक कीमत पर बेचता था।

बरामदगी

  • 52.46 ग्राम हेरोइन
  • मोटरसाइकिल संख्या UK06J-5873

एसटीएफ अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जानकारी जुटाने में लगी है।

कार्रवाई में शामिल टीम

STF एंटी नारकोटिक्स टीम

  • निरीक्षक पावन स्वरूप
  • आरक्षी वीरेंद्र चौहान
  • आरक्षी इसरार अहमद

कोतवाली किच्छा पुलिस टीम

  • SHO रवि सैनी
  • उपनिरीक्षक बसंत कुमार
  • हेड कांस्टेबल दीपक सिंह चौहान
Link copied to clipboard!