Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

वोटर वेरिफिकेशन फॉर्म को लेकर जरूरी जानकारी, ऐसे भरें फॉर्म और रखें ये दस्तावेज तैयार

| June 14, 2026 | 3 months ago | 1 min read

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए जा रहे नए सत्यापन फॉर्म को लेकर लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस फॉर्म का उद्देश्य मतदाता सूची में दर्ज जानकारी का सत्यापन करना और पुराने रिकॉर्ड से मिलान करना है, ताकि भविष्य में मतदान प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और सटीक बन सके।

फॉर्म में मतदाता का नाम, EPIC नंबर, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, माता-पिता एवं पति/पत्नी की जानकारी भरनी होगी। साथ ही यदि किसी मतदाता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मौजूद है, तो उसकी डिटेल उसी आधार पर दर्ज की जाएगी। यदि नाम 2003 की सूची में नहीं है, लेकिन परिवार के किसी सदस्य का नाम सूची में है, तो उससे संबंधित जानकारी के आधार पर मैपिंग की जाएगी।

फॉर्म भरते समय रखें इन बातों का ध्यान:

  • अपना नाम और EPIC नंबर सही तरीके से लिखें।
  • मोबाइल नंबर सक्रिय और चालू होना चाहिए।
  • जन्मतिथि आधार या अन्य दस्तावेज के अनुसार भरें।
  • पिता, माता या पति/पत्नी का नाम सही दर्ज करें।
  • यदि 2003 की वोटर लिस्ट में नाम था, तो उसकी जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें।
  • BLO द्वारा मांगे गए दस्तावेज समय पर दें।

कौन-कौन से दस्तावेज रखें तैयार:

  • वोटर आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • पुराने वोटर लिस्ट संबंधी दस्तावेज
  • परिवार के सदस्य का EPIC नंबर

क्या होगा फायदा?

इस प्रक्रिया से फर्जी नाम हटाने, सही मतदाता पहचान सुनिश्चित करने और मतदान सूची को अपडेट करने में मदद मिलेगी। निर्वाचन आयोग का कहना है कि सभी मतदाता अपने BLO के साथ सहयोग करें ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से न हटे।

 /></div>




<p class=प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और फॉर्म भरते समय सही जानकारी ही उपलब्ध कराएं।

Link copied to clipboard!