Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

ग्रामीण जनसंवाद में विधायक बेहड़ ने सुनीं समस्याएं, शिमला पिस्तौर-कुरैया मोटर मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा

| June 14, 2026 | 3 months ago | 1 min read

I7 NEWS | किच्छा

किच्छा विधायक ने ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम सैंजना, छिनकी, कुरैया, चकोनी, मिलक एवं पक्की खमरिया पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, नाली निर्माण, पेंशन, राशन कार्ड समेत कई जनसमस्याएं विधायक के सामने रखीं।

इस अवसर पर विधायक बेहड़ ने बताया कि उनके प्रयासों से शिमला पिस्तौर-कुरैया मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। लगभग 8.960 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण 19 करोड़ 40 लाख 62 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।

 /></div>




<p class=उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से शिमला पिस्तौर, कुरैया, सैंजना, छिनकी, चकोनी सहित आसपास के कई गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी, विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में राहत मिलेगी, वहीं स्वास्थ्य एवं अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।

विधायक बेहड़ ने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में इन गांवों की कई छोटी संपर्क एवं आंतरिक सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य भी कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा, “जनता ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करना मेरा कर्तव्य है। जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से मैं गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहा हूं और उनके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान ही मेरी प्राथमिकता है।”

विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसंवाद के दौरान प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

ग्रामीणों ने विधायक बेहड़ द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही शिमला पिस्तौर-कुरैया मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के शीघ्र शुरू होने पर खुशी जताई।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, गुरदास कालड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, दलजीत सिंह, किन्नू शुक्ला, मुख्तियार अहमद, तौकीर अहमद, विजय यादव, राजेश प्रताप सिंह, दर्शन कोहली, तारिक अहमद, नासिर खान, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, शुभम सुखीजा, परमजीत मुटनेजा, हरविंदर सिंह मोंटी, त्रिलोक चुघ, डॉ. हरभगवान रहेजा, रिशु सलूजा, अमन परूथी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!