Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

हल्द्वानी में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, विधायक सुमित हृदयेश ने युवाओं को दिलाई सदस्यता

| June 11, 2026 | 3 months ago | 0 min read

हल्द्वानी। शहर में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से गुरुवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कमल बोरा के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक सुमित हृदयेश ने सभी युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया।

इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहित से जुड़ी नीतियों के कारण युवाओं का भरोसा लगातार पार्टी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज और देश के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है और युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।

उन्होंने नवप्रवेशी युवाओं से कहा कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से काम करें। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी में शामिल हुए युवा संगठन को नई ऊर्जा देने का काम करेंगे।

 /></div>




<p class=कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रियांशु टम्टा, आलोक कन्नौजिया, आयुआश आर्य, अदनान अंसारी, मयंक कुमार, रोहित थापा सहित कई युवा शामिल रहे।

Link copied to clipboard!