Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्र

| April 4, 2026 | 5 months ago | 1 min read

हल्द्वानी। शीशमहल रामलीला मैदान में एसआरआई संस्था द्वारा आयोजित प्रथम महिला रामलीला के छठे दिन का मंचन दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और भावुक रहा। इस अवसर पर सूर्पनखा नासिका छेदन और सीता हरण की लीला ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी। उनके साथ रश्मि जैन और सुजाता माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

मंचन के दौरान पंचवटी का दृश्य जीवंत हो उठा, जब सूर्पनखा ने भगवान राम को देखकर विवाह प्रस्ताव रखा, जिसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद क्रोधित सूर्पनखा ने सीता पर आक्रमण करने का प्रयास किया, जिस पर लक्ष्मण ने उसकी नाक काट दी। अपमानित होकर वह रावण के पास पहुंची, जिसके बाद सीता हरण की घटना ने कथा को भावुक मोड़ दे दिया।

 /></div>




<figure class=

कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। राम की भूमिका में मानसी रावत, लक्ष्मण के रूप में अंशिका जीना, सीता के रूप में खुशी जोशी और रावण के रूप में दीपा कोश्यारी ने शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत शीशमहल पुरुष रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन चन्द्र तिवारी और मुख्य व्यवस्थापक गिरीश चन्द्र तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

संस्था अध्यक्ष तनुजा जोशी ने सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलीला समाज को श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Link copied to clipboard!