Wednesday, August 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे

कैंची धाम मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी हाईटेक

| June 9, 2026 | 2 months ago | 1 min read

नैनीताल। आगामी 15 जून 2026 को बाबा नीम करौरी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध कैंची धाम मेले को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कैंची धाम मंदिर परिसर स्थित सभागार में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बताया कि मेले के लिए विशेष ट्रैफिक एवं सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कैंची धाम यात्रा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों से सभी प्रकार के अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं। सड़क किनारे अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारू बना रहे।

मेले के दौरान संचालित होने वाली शटल सेवाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक शटल सेवा स्थल पर पुलिस, राजस्व और परिवहन विभाग के प्रतिनिधियों की तैनाती की जाएगी, जो व्यवस्थाओं की निगरानी के साथ श्रद्धालुओं की सहायता भी करेंगे।

भीड़ नियंत्रण और आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक यातायात योजना भी तत्काल लागू की जाएगी। मेले के दौरान यातायात पुलिस, सुरक्षा कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त निगरानी रहेगी।

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसडीएम धारी अनुराग आर्य, एसडीएम कैंचीधाम दिव्यांशु, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, सीओ रविकांत सेमवाल, परिवहन निगम की महाप्रबंधक पूजा जोशी, आरटीओ गुरुदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख अंकित शाह सहित मंदिर समिति, व्यापार मंडल और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!