Wednesday, August 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे

काशीपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने दिया संगठन मजबूती का मंत्र

| June 9, 2026 | 2 months ago | 1 min read

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के उत्तराखंड दौरे के दौरान काशीपुर में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन और संगठनात्मक बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों से जोड़ने की अपील की।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी अब्दुल वहाब कासमी ने भी संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मेलन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, जिला महामंत्री महमूद हसन बंजारा, प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन, शमशाद हुसैन और राव जमीर, जिला अध्यक्ष हाजी रिजवान, सदस्य फारूक खान एवं शाहनवाज खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Link copied to clipboard!