Monday, June 15, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
कैंची धाम स्थापना दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं, बाबा नीम करौली महाराज की शिक्षाओं को बताया मानवता की प्रेरणावोटर वेरिफिकेशन फॉर्म को लेकर जरूरी जानकारी, ऐसे भरें फॉर्म और रखें ये दस्तावेज तैयारकैंची धाम महोत्सव 2026 : प्रशासन ने कसी कमर, 24 अधिकारियों की ड्यूटी तय, सुरक्षा से लेकर सफाई तक रहेगी कड़ी निगरानी2027 की तैयारी में जुटी पहाड़ी आर्मी, हल्द्वानी में हुआ विशाल पहाड़ी जन सम्मेलनकैंची धाम स्थापना दिवस पर हाई अलर्टकैंची धाम स्थापना दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं, बाबा नीम करौली महाराज की शिक्षाओं को बताया मानवता की प्रेरणावोटर वेरिफिकेशन फॉर्म को लेकर जरूरी जानकारी, ऐसे भरें फॉर्म और रखें ये दस्तावेज तैयारकैंची धाम महोत्सव 2026 : प्रशासन ने कसी कमर, 24 अधिकारियों की ड्यूटी तय, सुरक्षा से लेकर सफाई तक रहेगी कड़ी निगरानी2027 की तैयारी में जुटी पहाड़ी आर्मी, हल्द्वानी में हुआ विशाल पहाड़ी जन सम्मेलनकैंची धाम स्थापना दिवस पर हाई अलर्ट

पत्रकार संजय पाठक के समर्थन में पत्रकारों का ज्ञापन, झूठे मुकदमों और उत्पीड़न पर कार्रवाई की मांग

| April 24, 2026 | 2 months ago | 1 min read



हल्द्वानी/नैनीताल, 24 अप्रैल 2026।
हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार संजय पाठक के समर्थन में जिले के पत्रकारों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार और सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जनहित से जुड़े समाचार प्रकाशित करने के बाद पत्रकार संजय पाठक को निशाना बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग किया जा रहा है।

ज्ञापन के अनुसार, 28 मार्च 2026 को अतिक्रमण और मार्ग अवरोध से जुड़े एक जनहित मुद्दे पर समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद संबंधित पक्ष द्वारा लगातार विधिक नोटिस भेजने, आपराधिक मुकदमे दर्ज कराने और धमकाने जैसे आरोप सामने आए हैं। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी मानसिक दबाव बनाने की बात कही गई है।

पत्रकारों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम एक स्वतंत्र पत्रकार को डराने, उसकी साख को नुकसान पहुंचाने और जनहित की आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित पक्ष की होगी।

ज्ञापन में प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच, विधिक प्रक्रिया के दुरुपयोग पर कार्रवाई, झूठे मुकदमों को निरस्त करने और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

ज्ञापन देने वालों में राहुल सिंह दर्मवाल, गुरमीत सिंह, अजय सिंह चौहान, नीरू भल्ला, समाजसेवी सुशील भट्ट, गिरीश भट्ट, एडवोकेट मोहन कांडपाल, गोविंद सिंह घसियाल, अशोक सिंह बोहरा, शाहवेज खान, रिहान खान, गोविंद बिष्ट, उदयवीर सिंह, अमित कुमार चौधरी, नाजिम अहमद, कुणाल अरोरा, आशुतोष कोकिला, सचिन जोशी, मिथुन जायसवाल समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।


Link copied to clipboard!