Wednesday, May 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनीमोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी

तनिष्क पंजाबी करवा चौथ उत्सव धूमधाम से मनाया गया

| October 13, 2024 | 2 years ago | 1 min read

करीना कक्कड़ के सिर सजा करवाचौथ क्वीन का ताज, हरगुन बनीं मिस दीवा

पंजाबी वूमेंस क्लब द्वारा रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लान में तनिष्क पंजाबी करवा चौथ उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में इंडियन आइडल सीजन 9 की मशहूर गायिका भारती गुप्ता ने अपनी सुरमयी आवाज़ से समा बांध दिया। उन्होंने मंच से एक के बाद एक कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिनमें “माईया – माईया”, “खोया – खोया चांद”, “गुलाबी आंखें जो तेरी देखी”, “दमा – दम मस्त कलंदर”, “कैसी पहेली”, “इंतहा हो गई”, और “रमता जोगी” जैसे गाने शामिल थे। उनके इन गानों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

करीना कक्कड़ बनीं करवा चौथ क्वीन

उत्सव के मुख्य आकर्षण में से एक करवा चौथ क्वीन प्रतियोगिता थी, जिसमें करीना कक्कड़ ने बाजी मारते हुए करवा चौथ क्वीन का ताज अपने नाम किया। निर्णायक मंडल ने करीना की सुंदरता और शालीनता को देखकर उन्हें इस खिताब से नवाजा। इस प्रतियोगिता में नेहा सिंह को प्रथम रनर अप और चांदनी को द्वितीय रनर अप घोषित किया गया। करवा चौथ क्वीन को पंजाबी वूमेंस क्लब की ओर से एलईडी टीवी बेड शोरूम उपहार स्वरूप दिया गया, जबकि अन्य प्रतियोगियों को भी आकर्षक उपहार मिले। निर्णायक मंडल में डॉ. आंचल ढींगरा और नीतू साहनी मौजूद थीं, जिन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन किया।

हरगुन बनीं मिस दीवा

करवा चौथ क्वीन के बाद, मिस दीवा प्रतियोगिता भी बड़ी धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें हरगुन को मिस दीवा का ताज पहनाया गया। इस प्रतियोगिता में संगीता को प्रथम रनर अप और चेष्टा दुआ को द्वितीय रनर अप घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. स्वाति सिंघल, अनुज साहनी, और शिप्रा चावला मौजूद रहे, जिन्होंने विजेताओं का चयन किया।

थाल सजाओ प्रतियोगिता में सोनम अव्वल

उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें थाल सजाओ प्रतियोगिता भी शामिल थी। इस प्रतियोगिता में सोनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नीता गुप्ता ने द्वितीय और मीनू गिरधर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में सुनीता वासुदेव और सुचित्रा जायसवाल थीं, जिन्होंने थाल सजाओ प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन किया।

सलाद डेकोरेशन में नव्या शर्मा ने मारी बाजी

सलाद डेकोरेशन प्रतियोगिता में नव्या शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हीर सडाना ने दूसरा और संचित सडाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रबलीन सलूजा वर्मा और तनुजा जोशी मौजूद थीं।

मेहंदी प्रतियोगिता में मेहर खुराना बनीं विजेता

मेहंदी प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में मेहर खुराना ने बाजी मारी और प्रथम स्थान प्राप्त किया। उषा ठक्कर को दूसरा और प्रिया को तीसरा स्थान मिला, जबकि अंजली गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में छाया सक्सेना और आकांक्षा सूरी ने विजेताओं का चयन किया।

उत्सव में कई स्पॉन्सर ने किया सहयोग

तनिष्क पंजाबी करवा चौथ उत्सव के मुख्य प्रायोजक तनिष्क रहे, जबकि सह प्रायोजकों में शिव ओम मसाले, बाइक स्टेशन, मिराकी, गौरव कॉस्मेटिक, शकुंतलम बैंक्विट, जी के फोटो वर्ल्ड, करीना अरोड़ा मेकअप, रमेश हार्डवेयर, डिजाइनर ब्रिक्स, टाइटन आई प्लस, पाल स्टोन इंडस्ट्रीज, और जी.एन. पाल ग्रुप शामिल थे।

उत्सव को सफल बनाने में महिलाओं की भूमिका

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पंजाबी वूमेंस क्लब की महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्लब की अध्यक्ष रश्मि राजपाल, महामंत्री सरिता नरूला, रीना मानसेरा, कनिका वासुदेवा, नीलिमा सडाना, संगीता गांधी, कन्नी मल्होत्रा, एकता वर्मा, डॉली खानेजा, निधि गिरधर, बबीता जुनेजा, संजू अरोड़ा, सीमा बत्रा समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की।

Link copied to clipboard!