Wednesday, August 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे

कोर्ट में हंगामा: वारंटी ने वकीलों पर किया जानलेवा हमला, दांत से काटकर मचाया आतंक!

| April 23, 2026 | 3 months ago | 1 min read

हल्द्वानी। शहर के न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी और दहशत फैल गई, जब एक वारंटी ने अचानक अधिवक्ताओं पर हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, वारंटी दिनेश सिंह रावत ने कोर्ट परिसर में कार्य दिवस के दौरान अधिवक्ता एस.डी. जोशी के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। जब अन्य अधिवक्ता उन्हें बचाने पहुंचे, तो आरोपी और उग्र हो गया। उसने अधिवक्ता चंद्रशेखर जोशी को दांतों से काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। इतना ही नहीं, आरोपी ने एक अन्य वकील पर भी हमला कर दिया और लगातार गाली-गलौच करता रहा।

घटना के बाद पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। वकीलों में भय और आक्रोश का माहौल बन गया। तत्काल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भोटिया पड़ाव पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी वारंटी को हिरासत में लेकर ले गई।

इसके बाद बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल से मिला और कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी ने तुरंत सख्त कदम उठाते हुए 24 अप्रैल से न्यायालय परिसर में दो पुलिस कांस्टेबल की तैनाती अनिवार्य करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर अब कोर्ट परिसर में केवल अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। अन्य सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतिनिधिमंडल में सचिव मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव कपूर, उपाध्यक्ष ललित सिंह मेर, उप सचिव सुधांशु तिवारी, भानू कबड़वाल और राकेश कुकरेती सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर न्यायालय जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?

Link copied to clipboard!