Wednesday, August 26, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश

| August 25, 2026 | 10 hours ago | 1 min read

नैनीताल, 25 अगस्त 2026। मौसम में बदलाव के साथ सीजनल इन्फ्लूएंजा (मौसमी फ्लू) और श्वसन संबंधी बीमारियों के संभावित बढ़ते मामलों को देखते हुए नैनीताल स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और मरीजों के उपचार एवं निगरानी के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

सीएमओ ने जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी व्यवस्था, जरूरी दवाओं, चिकित्सा सामग्री और ऑक्सीजन की उपलब्धता की नियमित समीक्षा करने को कहा है। श्वसन संबंधी लक्षण वाले मरीजों की समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने के साथ गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मौसमी फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज न करें

 /></div>




<p class=डॉ. रश्मि पंत ने लोगों से अपील की है कि बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, बदन दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को हल्के में न लें। बुखार होने पर पर्याप्त आराम करने, पानी एवं अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही दवा लेने की सलाह दी गई है।

खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को रुमाल या टिश्यू से ढकने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील की गई है। घर में किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण हों तो बुजुर्गों, छोटे बच्चों और अन्य संवेदनशील लोगों के संपर्क में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

बिना सलाह दवा लेने से बचें

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन नहीं करने की सलाह दी है। यदि तेज बुखार लगातार बना रहे, सांस लेने में परेशानी हो, सीने में दर्द हो, अत्यधिक कमजोरी महसूस हो या मरीज की हालत बिगड़ती दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई है।

सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि मौसमी बुखार और श्वसन संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही भी नहीं बरतनी चाहिए। समय पर बीमारी की पहचान, उचित उपचार और संक्रमण से बचाव के उपाय ही प्रभावी सुरक्षा हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में जनजागरूकता के साथ निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि सीजनल इन्फ्लूएंजा एवं अन्य श्वसन रोगों के मामलों की समय पर पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

I7 NEWS | नैनीताल

Link copied to clipboard!