Tuesday, July 21, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल पुलिस का ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाईमेरठ में सनसनी प्रेमी संग मिलकर पति की सांप से हत्या का आरोप बीमा के ₹20 लाख के लिए रची गई खौफनाक साजिशफर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र मामले के आरोपी फैजान मिकरानी को जमानत, सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीरें वायरलस्मार्ट मीटर पर डीएम का बड़ा फैसला उपभोक्ता की संतुष्टि तक नहीं हटेगा पुराना मीटर चेक मीटर के रूप में रहेगा चालूहल्द्वानी: वार्ड 59 के लोकप्रिय पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएंनैनीताल पुलिस का ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों पर सख्त कार्रवाईमेरठ में सनसनी प्रेमी संग मिलकर पति की सांप से हत्या का आरोप बीमा के ₹20 लाख के लिए रची गई खौफनाक साजिशफर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र मामले के आरोपी फैजान मिकरानी को जमानत, सोशल मीडिया पर स्वागत की तस्वीरें वायरलस्मार्ट मीटर पर डीएम का बड़ा फैसला उपभोक्ता की संतुष्टि तक नहीं हटेगा पुराना मीटर चेक मीटर के रूप में रहेगा चालूहल्द्वानी: वार्ड 59 के लोकप्रिय पार्षद रईस अहमद (गुड्डू) का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली में सांसद अजय भट्ट की रेल मंत्री से मुलाकात, क्षेत्रीय समस्याओं को रखा प्रमुखता से

| April 18, 2026 | 3 months ago | 1 min read

नई दिल्ली | शनिवार

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी रेलवे समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री को उत्तराखंड में संचालित हो रही विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ नई ट्रेनों के संचालन की आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, कनेक्टिविटी सुधार और यात्रियों को होने वाली परेशानियों के समाधान पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में रेलवे से संबंधित कई अहम मुद्दों को उठाते हुए रेल मंत्री को एक विस्तृत पत्र भी सौंपा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और क्षेत्र को बेहतर रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Link copied to clipboard!