Friday, July 17, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हरेला पर हरियाली का महासंकल्प: नैनीताल में हजारों पौधों का रोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान बना जनआंदोलनबनभूलपुरा में सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, सार्वजनिक स्थान पर खाईबाड़ी करते युवक को दबोचाप्राधिकरण की कार्रवाई के बीच बनभूलपुरा में कथित अवैध व्यावसायिक निर्माण पर उठे सवाल, आखिर किसके संरक्षण में बन रही बहुमंजिला इमारत?हल्द्वानी में फिर सज रही नुमाइश… लेकिन क्या हादसों से नहीं लिया गया सबक?हीरानगर में कथित अतिक्रमण पर उठे सवाल, जहां पहले थी दीवार वहां अब कैसे खड़ी हो गईं दुकानें?हरेला पर हरियाली का महासंकल्प: नैनीताल में हजारों पौधों का रोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान बना जनआंदोलनबनभूलपुरा में सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, सार्वजनिक स्थान पर खाईबाड़ी करते युवक को दबोचाप्राधिकरण की कार्रवाई के बीच बनभूलपुरा में कथित अवैध व्यावसायिक निर्माण पर उठे सवाल, आखिर किसके संरक्षण में बन रही बहुमंजिला इमारत?हल्द्वानी में फिर सज रही नुमाइश… लेकिन क्या हादसों से नहीं लिया गया सबक?हीरानगर में कथित अतिक्रमण पर उठे सवाल, जहां पहले थी दीवार वहां अब कैसे खड़ी हो गईं दुकानें?

हल्द्वानी में रेलवे प्रकरण: पीएम आवास योजना के फार्मों की जांच तेज, 6 टीमें मैदान में उतरीं

| April 10, 2026 | 3 months ago | 0 min read

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण को लेकर प्रशासन ने उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई तेज कर दी है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमांकित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वितरित किए गए फार्मों की जांच प्रक्रिया जारी है।

प्रशासन के अनुसार, जमा किए गए कई फार्मों की जांच में खामियां सामने आई हैं। साथ ही यह भी पाया गया है कि कुछ ऐसे लोगों ने भी आवेदन कर दिया है, जो रेलवे द्वारा निर्धारित सीमांकित क्षेत्र के बाहर के निवासी हैं।

इस पूरे मामले को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए प्रशासन ने 6 विशेष टीमें गठित की हैं। ये टीमें मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन कर रही हैं, ताकि वास्तविक पात्र लोगों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Link copied to clipboard!