हल्द्वानी को मिला नया ज़िला समन्वयक
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने राधा आर्या को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारीहल्द्वानी।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायत…
Read more
हल्द्वानी, 09 जनवरी 2025
हल्द्वानी नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के स्टार प्रचारक मैदान में उतर चुके हैं। नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर माहौल गरमा दिया।


सांसद अजय भट्ट ने वार्ड 60 गौजाजाली बिचली, वार्ड 41 भगवानपुर, और वार्ड 40 स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला ने पिछले 10 वर्षों में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र का विकास करते हुए नगर का काया कल्प किया है। अब भाजपा ने गजराज सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

सांसद भट्ट ने फरवरी 2024 में वनभूलपुरा क्षेत्र में हुए उपद्रव का जिक्र करते हुए कहा, “जो लोग मारने के लिए एकत्र हो सकते हैं, क्या हम सनातनी अपने हल्द्वानी नगर को बचाने के लिए एकत्र नहीं हो सकते?” उन्होंने जनता से गजराज सिंह बिष्ट को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि मतदान हमेशा सही व्यक्ति को ही करना चाहिए।
भाजपा ने नए जुड़े 20 वार्डों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत को सौंपी है। उन्होंने वार्ड 39 लोहरियासाल मल्ला में भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट और पार्षद प्रत्याशी ममता जोशी के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार किया। नुक्कड़ सभा में भगत ने कहा कि भाजपा के पूर्व मेयर ने प्रत्येक नए वार्ड में कम से कम 5 करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इन 20 नए वार्डों में प्रचार करने से बचना चाहिए क्योंकि यहां भाजपा का एकतरफा वोट पड़ेगा।
भगवानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला के विकास कार्यों के चलते भाजपा का हर प्रत्याशी गर्व से वोट मांग रहा है। उन्होंने पथ प्रकाश, पार्कों के सौंदर्यीकरण, सड़कों के निर्माण, स्वच्छता अभियान और कूड़ा गाड़ियों के लाभ जैसे कार्यों का जिक्र किया।
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जोगेंद्र सिंह रौतेला, भुवन जोशी, कमल नयन जोशी, नवीन भट्ट, धीरज पांडे, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भी हिस्सा लिया।
भाजपा ने हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। जनता की नजरें अब 23 जनवरी को होने वाले मतदान पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि भाजपा अपने वादों और विकास कार्यों के दम पर जनता का विश्वास जीतने में सफल होती है या नहीं।
राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने राधा आर्या को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारीहल्द्वानी।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायत…
Read moreहल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मोबाइल चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को…
Read moreभीमताल।माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी के…
Read more