Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई — ढाबे से 109 पव्वे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

| April 4, 2026 | 6 months ago | 0 min read

हल्द्वानी, 4 अप्रैल 2026।
शहर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बरेली रोड स्थित एक ढाबे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी और विदेशी शराब व बियर के कुल 109 पव्वे बरामद किए हैं। इस मामले में आरोपी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग को क्षेत्र में अवैध मदिरा की बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर शनिवार को सघन चेकिंग और दबिश अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए गहन तलाशी ली।

 /></div>




<p class=जांच के दौरान बरेली रोड स्थित ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी राजेंद्र प्रसाद पहले भी इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह अवैध कारोबार में लगातार संलिप्त रहा है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट, उप निरीक्षक रुचिका कांडपाल, कैलाश जोशी सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!