Wednesday, May 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनीमोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी

हल्द्वानी | #PoliticalWar तेज, भाजपा के ‘4 साल बेमिसाल’ पर कांग्रेस का तीखा हमला

| March 20, 2026 | 2 months ago | 1 min read

हल्द्वानी में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाए जा रहे जश्न के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता ललित जोशी ने भाजपा के ‘4 साल बेमिसाल’ अभियान पर जोरदार तंज कसते हुए सरकार की उपलब्धियों पर सवाल खड़े किए हैं।

ललित जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के चार वर्षों में विकास के बजाय बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बेरोजगारी चार गुना तक बढ़ी है, जबकि भ्रष्टाचार आठ गुना तक बढ़ गया है। उनके अनुसार सरकार इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय उत्सव और प्रचार में व्यस्त है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में राज्य लगातार पेपर लीक मामलों, सरकारी भ्रष्टाचार, बदहाल सड़कों और कानून-व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों में उलझा रहा। उन्होंने अंकिता हत्याकांड, महिला उत्पीड़न और चुनावी प्रक्रियाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ये घटनाएं सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं।

जोशी ने यह भी कहा कि अब सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बड़े-बड़े कार्यक्रमों, सरकारी तामझाम और चकाचौंध का सहारा ले रही है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे जमीनी हकीकत को समझें और केवल प्रचार के आधार पर निर्णय न लें।

फिलहाल, हल्द्वानी में भाजपा और कांग्रेस के बीच यह सियासी टकराव #UttarakhandPolitics में नया मोड़ लेता नजर आ रहा है।

Link copied to clipboard!