Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

नैनीताल में शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुई ईद-उल-फितर की नमाज़

| March 21, 2026 | 7 months ago | 1 min read


नैनीताल | I7 न्यूज़

जनपद नैनीताल में ईद-उल-फितर का पावन पर्व इस वर्ष भी हर्षोल्लास, भाईचारे और शांति के माहौल में मनाया गया। 21 मार्च को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की।

 /></div>




<figure class=

नमाज के दौरान पूरे जनपद में शांति और अनुशासन का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी., आईपीएस के निर्देशन में जिले भर में व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था लागू की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई, वहीं लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग भी जारी रही।

प्रशासन की मुस्तैदी का ही परिणाम रहा कि पूरे जनपद में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

#I7News #Nainital #EidUlFitr #Peace #Brotherhood #Uttarakhand #PoliceAlert #FestivalNews

Link copied to clipboard!