Wednesday, May 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनीमोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी

ललित जोशी ने जनता से किए बड़े वादे,

| January 9, 2025 | 1 year ago | 1 min read

डेंगू से जूझता हल्द्वानी, जाति-धर्म की राजनीति में व्यस्त रही भाजपा: करण माहरा

तीमारदारों के लिए गेस्ट हाउस बनाने की घोषणा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में कुसुमखेड़ा स्थित बाला जी बैंक्वेट हॉल में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद ऊंचापुल चौराहे तक जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जनता से संवाद किया और कांग्रेस की योजनाओं को साझा किया।

भाजपा पर तीखा हमला

करण माहरा ने कहा कि हल्द्वानी डेंगू जैसी बीमारियों से जूझता रहा, लेकिन भाजपा जाति-धर्म की राजनीति में व्यस्त रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने विकास कार्यों की अनदेखी की और जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया। माहरा ने वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आने पर स्वच्छता, शिक्षा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने जनता से अपील की कि 23 जनवरी को कांग्रेस को वोट देकर नगर निगम में नया इतिहास रचें।

ग्रामीण विकास पर जोर

विधायक सुमित हृदयेश ने कांग्रेस शासन के दौरान हुए विकास कार्यों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो सड़के और कनेक्टिविटी बनीं, वे कांग्रेस के शासनकाल में संभव हो पाईं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति की। उन्होंने जनता से अपील की कि वे कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को जिताकर नगर निगम में भेजें, ताकि विकास कार्य फिर से शुरू हो सकें।

भाजपा के कुशासन को समाप्त करने की अपील

जोशी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग खुद को जनता का हितैषी बताते हैं, वे मुश्किल समय में कहीं नजर नहीं आते। उन्होंने भाजपा के कुशासन को समाप्त करने और कांग्रेस को मौका देने की अपील की।

सभा में कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल

इस जनसभा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के अलावा पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, विधायक सुमित हृदयेश, गोविंद सिंह कुंजवाल, हिमेश खर्कवाल और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

23 जनवरी को हल्द्वानी की जनता के फैसले से यह स्पष्ट हो जाएगा कि शहर के विकास की बागडोर किसके हाथ में होगी।

Link copied to clipboard!