Wednesday, August 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेलहल्द्वानी में फिर सजेगा कुमाऊं का सबसे बड़ा सांस्कृतिक मंच 23 से 27 अक्टूबर तक होगा कुमाऊं द्वार महोत्सव 2026जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का तुरंत न्याय मॉडल महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये वापसकोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्यमुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी बने इंस्पेक्टर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सजाए कंधों पर सितारे

7 लाख लेकर दुल्हन बदल दी! घूंघट उठा तो दूल्हे के उड़ गए होश, फिर सामने आया शादी का सबसे बड़ा खेल

| August 4, 2026 | 11 hours ago | 1 min read

भरतपुर (राजस्थान): शादी के नाम पर ऐसी ठगी का मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक युवक को जीवनसाथी दिलाने का सपना दिखाकर पहले उससे 7 लाख रुपये वसूले गए, फिर शादी के मंडप में ही ऐसा खेल कर दिया गया कि ससुराल लौटते समय उसकी दुनिया ही बदल गई।

बताया जा रहा है कि भरतपुर में सक्रिय एक फर्जी शादी कराने वाले गैंग ने युवक को पहले एक युवती दिखाई और उसी से शादी कराने का भरोसा दिलाया। लेकिन शादी के दौरान दुल्हन को घूंघट में रखकर चुपचाप दूसरी युवती से फेरे करवा दिए गए। पूरे समारोह में किसी को भनक तक नहीं लगी।

रास्ते में उठा घूंघट… और टूट गए सारे सपने

शादी के बाद जब दूल्हा दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था, तभी उसे कुछ शक हुआ। उसने रास्ते में दुल्हन का घूंघट उठाया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सामने वह लड़की नहीं थी जिसे उसे पहले दिखाया गया था, बल्कि कोई दूसरी युवती थी।

घटना के बाद दूल्हे ने तुरंत शादी कराने वाले दलालों से संपर्क किया। कुछ ही देर में आरोपी मौके पर पहुंचे, लेकिन गलती मानने के बजाय उन्होंने कुछ रुपये वापस फेंके, दुल्हन को अपने साथ ले गए और फरार हो गए।

7 लाख की ठगी, दूल्हा पहुंचा पुलिस के पास

पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार मामला भरतपुर जिले के खोह थाना क्षेत्र का है। हरियाणा के नांगल चौधरी निवासी फूलचंद गुर्जर ने शिकायत में बताया कि शादी कराने के नाम पर उनसे 7 लाख रुपये लिए गए थे। आरोपियों में खोह निवासी विजन गुर्जर, मथुरा निवासी करतार गुर्जर, दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी रवि धोबी और फर्जी दुल्हन नेहा का नाम सामने आया।

चार आरोपी गिरफ्तार, गैंग का खुल सकता है बड़ा राज

पुलिस ने जांच के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह गैंग शादी का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ऐंठता था। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने पहले भी कई लोगों को इसी तरह अपना शिकार बनाया हो सकता है। मामले की जांच जारी है और कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

I7 News अपील

अगर आप भी किसी दलाल या बिचौलिए के माध्यम से शादी तय कर रहे हैं, तो पूरी जांच-पड़ताल करें। बिना सत्यापन के बड़ी रकम देना आपको भी ऐसी ठगी का शिकार बना सकता है।

Link copied to clipboard!