Tuesday, September 22, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचलनैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देशराजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोशSIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगकालाढूंगी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, तीन खाद्य नमूने जांच के लिए भेजेहल्द्वानी में नए सियासी समीकरणों की आहट? दीपक बल्यूटिया से लगातार मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

कोसी नदी पर बनेगा 190 मीटर रोपवे, डीएम ने जारी की ₹21.43 लाख की अंतिम किस्त, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

| July 30, 2026 | 2 months ago | 1 min read

नैनीताल | I7 NEWS

नैनीताल जिले के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार विस्गुली में कोसी नदी पर प्रस्तावित 190 मीटर स्पान रिवर क्रॉसिंग रोपवे के निर्माण के लिए ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत कर दी है।

जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) न्यास, नैनीताल के माध्यम से कुल ₹85.73 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई थी। पहले चरण में 75 प्रतिशत यानी ₹64.29 लाख लोक निर्माण विभाग, रामनगर को जारी किए गए थे, जिससे निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।

 /></div>




<p class=अब जिलाधिकारी ने शेष 25 प्रतिशत धनराशि ₹21,43,250 भी कार्यदायी संस्था को जारी कर दी है, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी देरी के पूरा किया जा सके।

डीएम ललित मोहन रयाल ने लोक निर्माण विभाग, रामनगर के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करते हुए रोपवे का शेष निर्माण कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र पूरा किया जाए।

रोपवे बनने के बाद कटीमी गजार विस्गुली क्षेत्र के ग्रामीणों को पूरे वर्ष कोसी नदी पार करने में सुरक्षित और सुगम सुविधा मिलेगी। इससे विशेष रूप से बरसात के मौसम में आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

धनराशि स्वीकृत होने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई है।

Link copied to clipboard!