Saturday, August 15, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहराSIR में फॉर्म संख्या-10 पर दर्ज आपत्तियों को लेकर सपा ने उठाए सवालहल्द्वानी में हिट एंड रन तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर दो युवक गंभीर घायलमंडी बोर्ड के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठकहल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक 16 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर डिजिटल यूजर चार्ज ऐप लॉन्च विकास कार्यों को मिली रफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहराSIR में फॉर्म संख्या-10 पर दर्ज आपत्तियों को लेकर सपा ने उठाए सवालहल्द्वानी में हिट एंड रन तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर दो युवक गंभीर घायलमंडी बोर्ड के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठकहल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक 16 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर डिजिटल यूजर चार्ज ऐप लॉन्च विकास कार्यों को मिली रफ्तार

पहाड़ी आर्मी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र अधिकारी का मनाया जन्मदिन

| June 25, 2026 | 2 months ago | 1 min read

I7 News हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पहाड़ी आर्मी लगातार उत्तराखंड की संस्कृति, बोली-भाषा और पहाड़ के जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है और भविष्य में भी जनता की आवाज बनकर कार्य करती रहेगी।

 /></p></div>




<p class=बैठक के उपरांत पहाड़ी आर्मी कार्यालय में हल्द्वानी नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र अधिकारी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने महेंद्र अधिकारी के सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 /></div>




<p class=I7 News के लिए रिपोर्ट।

Link copied to clipboard!