भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कराया विशाल भंडारा, दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

हल्द्वानी, 17 जून। पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं पद्म भूषण से सम्मानित वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस के अवसर पर हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कटघरिया चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगत सिंह कोश्यारी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और सादगी का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में भगत दा का योगदान अविस्मरणीय है और उनका व्यक्तित्व आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
महापौर ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने की भगत सिंह कोश्यारी की सोच हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल, प्रधान दिनेश जोशी, प्रधान मनीष भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा सुयाल, पार्षद मनोज भट्ट, भाजपा नेता प्रमोद बोरा, कमलनयन जोशी, महेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, भाजपा नेता घनश्याम सुयाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के भाव के साथ मनाना रहा।
I7 NEWS | हल्द्वानी
